पिस्तौल, मैगजिन के साथ एक गिरफ्तार
अवैध हथियार व भारतीय करंसी के साथ पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया।
संवाद सहयोगी, बटाला : अवैध हथियार व भारतीय करंसी के साथ पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया। एसएसपी गौरव तुरा ने बताया कि पुलिस कर्मचारी गश्त पर थे। गुप्त सूचना मिली कि भगोड़े हीरा व लखा पुत्र सतनाम सिंह वासी शमशेरपुर और रमनदीप सिंह पुत्र कुलविदर सिंह वासी मुरीदके रणधीर सिंह उर्फ धीरा पुत्र चैन सिंह वासी जीवन नंगल पास ठहरते हैं। उनके पास अवैध हथियार हैं और नशा बेचकर एकत्रित की रकम है। अगर रणधीर सिंह के घर में अभी रेड की जाए तो अवैध हथियार और ड्रग मनी बरामद हो सकती है। इस पर एएसआइ परमिदर सिंह ने रणधीर सिंह उक्त के घर रेड किया गया। रणधीर सिंह उर्फ धीरा घर पर मिला। उसने बताया कि हीरा, लखा व रमनदीप उक्त उसके घर आकर ठहरते है। रणधीर सिंह के बेड रूम की तलाशी करने पर डबल बेड के बिस्तरे के सिरहाने के नीचे से एक पिस्तौल 32 बोर व एक मैगजिन लोडिड मिला। दोनों मैगजिन में से पांच-पांच कारतूस बरामद हुए। बेड में से एक और 32 बोर बिना मैगजिन व 64 हजार रुपये मिले। पुलिस ने उक्त आरोपितों के खिलाफ थाना घनिए के बांगर में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपित रणधीर सिंह उर्फ धीरा पुत्र चैन सिंह वासी जीवन नंगल को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से बाकी साथी आरोपितों के बारे बारीकी के साथ पुछताछ की जा रही है। एसएसपी ने बताया कि बाकी की जांच चल रही है। जल्द बाकी के आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।