कांग्रेस के राज में कोई सुरक्षित नहीं: छोटेपुर
छोटेपुर ने कहा कि कांग्रेस के राज में इस समय कोई भी सुरक्षित नहीं है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 08 Dec 2019 04:57 PM (IST)Updated: Sun, 08 Dec 2019 04:57 PM (IST)
संवाद सहयोगी, कलानौर: अपना पंजाब पार्टी के प्रधान सुच्चा सिंह छोटेपुर ने कहा कि कांग्रेस के राज में इस समय कोई भी सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की कारगुजारी से हर वर्ग निराश है।
सरकार ने सत्ता में आने से पहले पंजाब में चार महीने में नशे का खात्मा करने का किया दावा भी खोखला साबित हुआ है। सरकार की नशा खत्म करने के लिए शुरू की गई डेपो मुहिम भी विफल हो चुकी है। नशा पहले से भी अधिक बिक रहा है। पंजाब में विकास नाम की कोई चीज दिखाई नहीं दे रही। कांग्रेस सरकार हर फ्रंट पर फेल साबित हुई है।
इस मौके पर अमरीक सिंह, अमनदीप सिंह, चरणजीत सिंह, बुआ सिंह, दिलजोत सिंह, सतिदर सिंह रियाड़, लक्खा सिंह आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें