Move to Jagran APP

नए मंडल प्रधानों ने जिला प्रधान गिल का किया धन्यवाद

भारतीय जनता पार्टी की ओर से नवनियुक्त किए गए गुरदासपुर शहरी मंडल प्रधान अतुल महाजन और दीनानगर शहरी मंडल प्रधान संदीप ठाकुर भाजपा जिला अध्यक्ष परमिदर सिंह गिल का धन्यवाद करने उनके निवास स्थान पर पहुंचे।

By JagranEdited By: Published: Fri, 10 Jul 2020 04:14 PM (IST)Updated: Fri, 10 Jul 2020 04:14 PM (IST)
नए मंडल प्रधानों ने जिला प्रधान गिल का किया धन्यवाद
नए मंडल प्रधानों ने जिला प्रधान गिल का किया धन्यवाद

संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : भारतीय जनता पार्टी की ओर से नवनियुक्त किए गए गुरदासपुर शहरी मंडल प्रधान अतुल महाजन और दीनानगर शहरी मंडल प्रधान संदीप ठाकुर भाजपा जिला अध्यक्ष परमिदर सिंह गिल का धन्यवाद करने उनके निवास स्थान पर पहुंचे। परमिदर सिंह गिल ने सिरोपा पहना दोनों को सम्मानित किया। मण्डल गुरदासपुर के पूर्व प्रधान पवन शर्मा ने भी सिरोपा पहनाकर और मुंह मीठा करवा कर अतुल महाजन को बधाई दी। अतुल महाजन ने उन्हें यह अहम जिम्मेदारी देने के लिए पार्टी हाईकमान और जिला अध्यक्ष परमिदर सिंह गिल का धन्यवाद किया। दूसरी बार दीनानगर मण्डल अध्यक्ष बनने पर संदीप ठाकुर ने पार्टी हाईकमान और जिला अध्यक्ष का धन्यवाद किया। इस मौके पर उप प्रधान सुखदेव सिंह थम्मन, जिला सचिव और पार्षद हरजीत सिंह बग्गा, जिला सचिव परवीन कुमार,कैशीयर जसबीर सिंह, पूर्व मण्डल प्रधान पवन शर्मा, पार्षद सुधीर महाजन, राम लाल, रजिदर सिंह बैंस, सतीश महाजन,युवा मोर्चा जिला प्रधान करुण शर्मा, आइटी सोशल मीडिया जिला अध्यक्ष विनोद कालिया, प्रीतम राजा, कुणाल गुप्ता, सुखविदर सिंह बथवाला, शिव प्रसाद, राज चौहान, उमेश्वर महाजन, ध्रुव महाजन, विनोद कुमार, नीतिन शोरी, हनी महाजन आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.