नई पीढ़ी को नैतिक शिक्षा बहुत जरूरी : डॉ. सतिदर कौर
इसमें मुख्य मेहमान के तौर पर स्टेट अवार्डी डॉ. सतिदर कौर और उनके पति एसडीओ गुरचरण सिंह और विशेष मेहमान मास्टर सतनाम सिंह ने शिरकत की।
संवाद सहयोगी, बटाला : इसमें मुख्य मेहमान के तौर पर स्टेट अवार्डी डॉ. सतिदर कौर और उनके पति एसडीओ गुरचरण सिंह और विशेष मेहमान मास्टर सतनाम सिंह ने शिरकत की। उनके साथ मास्टर जोगिदर सिंह अचली गेट, राजीव खुल्लर, अश्वनी अरोड़ा, मैडम अनीता कद आदि उपस्थित थे। मुख्य मेहमान डॉक्टर सतिदर कौर ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ नैतिक शिक्षा देना भी बहुत जरूरी है। मास्टर सतनाम सिंह ने कहा कि विद्या वह खजाना है, जो हमारे अंधेरे जीवन को उजागर करता है। इसके अलावा मास्टर जोगिदर सिंह अचली गेट, प्रो. अनिल गुप्ता, स्टेट अवॉर्डी प्रेम सिंह, प्रोजेक्ट इंचार्ज अनिल सहदेव, एसडीओ गुरचरण सिंह, रतन बटवाल आदि ने क्लब की तरफ से बेहतरीन के साथ किए गए समाज भलाई के कामों को लेकर सराहनीय कार्य बताया। अशोक लूना ने स्टेज सचिव की भूमिका निभाई। सहारा क्लब की तरफ से जरूरतमंद लोगों के लिए पेंशन के साथ जूस और फल फ्रूट की सेवा भी की गई। इस मौके पर शिव लाल शर्मा, कीमती लाल, सुभाष चौहान, मनीष शर्मा, प्रगट सिंह, सतनाम सिंह, नरेश वर्मा, बृजेश खन्ना, तेजवीर सिंह, मोहन सिंह, अनुराग मेहता, अरविद व अन्य उपस्थित हैं।