नरवीर सिंह बने टेक्निकल सर्विस यूनियन उप मंडल बहरामपुर के प्रधान
टेक्निकल सर्विस यूनियन उप मंडल बहरामपुर की बैठक मंडल प्रधान सुरिदर पप्पू की अध्यक्षता में हुई।
By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Nov 2019 04:28 PM (IST)Updated: Tue, 19 Nov 2019 04:28 PM (IST)
संवाद सूत्र, बहरामपुर : टेक्निकल सर्विस यूनियन उप मंडल बहरामपुर की बैठक मंडल प्रधान सुरिदर पप्पू की अध्यक्षता में हुई। इसमें कमेटी का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया। इसमें इंजीनियर नरवीर सिंह को प्रधान चुना गया। कश्मीर सिंह को उपाध्यक्ष, संजीव शर्मा को सचिव, गुरमुख सिंह को उप सचिव व विजय कुमार को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस दौरान इंजीनियर मनोहर लाल व सर्कल नेता संजीव कुमार सैनी ने चयनित कमेटी को बधाई दी। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि वे अपनी जिम्मेदारी को पूरी तनदेही के साथ निभाएंगे। इस मौके पर भुवनेश्वर आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें