Move to Jagran APP

कांग्रेस नेता की हत्या के मामले में सजा काट चुके सत्तू की गोली मारकर हत्या

फतेहगढ़ चूडि़यां के कांग्रेस नेता अवतार सिंह गोल्डी की हत्या के मामले में आठ साल सजा काट चुके सतनाम सिंह उर्फ सत्तू का शुक्रवार को शाम लगभग छह बजे बाइक सवार अज्ञात हथियारबंद दो व्यक्तियों ने घर के बाहर गाड़ी में गोलियां मारकर हत्या कर दी।

By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Jul 2021 08:55 PM (IST)Updated: Fri, 30 Jul 2021 08:55 PM (IST)
कांग्रेस नेता की हत्या के मामले में सजा काट चुके सत्तू की गोली मारकर हत्या
कांग्रेस नेता की हत्या के मामले में सजा काट चुके सत्तू की गोली मारकर हत्या

संवाद सहयोगी, बटाला : फतेहगढ़ चूडि़यां के कांग्रेस नेता अवतार सिंह गोल्डी की हत्या के मामले में आठ साल सजा काट चुके सतनाम सिंह उर्फ सत्तू का शुक्रवार को शाम लगभग छह बजे बाइक सवार अज्ञात हथियारबंद दो व्यक्तियों ने घर के बाहर गाड़ी में गोलियां मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपित भाग गए। इलाके में इस घटना को गैंगवार के साथ जोड़कर देखा जा रहा है।

loksabha election banner

सतनाम सिंह के चाचा निर्मल सिंह के मुताबिक शुक्रवार शाम को सतनाम सिंह फतेहगढ़ चूड़ियां स्थित अपने घर से कहीं जाने के लिए निकला। जैसे ही वह अपनी गाड़ी में बैठा कि वहां आए बाइक सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने उसको गोलियां मार दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग गाड़ी की तरफ भागे। लोग घायल सतनाम को कार से अमृतसर के अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। बता दें कि सतनाम सिंह गोल्डी आजकल प्रापर्टी डीलर का काम करता था। पुलिस पार्टी ने मौके पर पहुंचकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। इस घटना के बाद इलाका निवासियों में डर पैदा हो गया है। इस संबंध में थाना फतेहगढ़ चूड़ियां के एसएचओ सुखविदर सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर जाकर उन्होंने स्थिति का जायजा लिया है। घटनास्थल पर दो खाली कारतूस बरामद किए गए हैं। आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। अभी जहां चल रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.