तीन दिन पहले कुवैत से लौटे युवक ने लगाया फंदा
ब्लाक कलानौर के अधीन आते गांव शाहपुर अमरगढ़ के विदेश से आए नौजवान ने आत्महत्या कर ली।
संवाद सहयोगी, कलानौर : ब्लाक कलानौर के अधीन आते गांव शाहपुर अमरगढ़ के विदेश से आए नौजवान द्वारा टाहली के पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामना आया है। इस दर्दनाक घटना को लेकर इलाके में शौक की लहर पाई जा रही है।
घटना संबंधी पुलिस को जानकारी देते हुए सेवानिवृत्त सैनिक रणजीत सिंह ने बताया कि उसका भाई निशान सिंह (28) पुत्र बलवंत सिंह निवासी शाहपुर अमरगढ़ जो कुवैत में रहता था। बुधवार को कुवैत से अपने घर लौटा था। वीरवार देर शाम उसके किसी दोस्त का फोन आया था और उसका भाई निशान सिंह वीरवार के बाद घर नहीं लौटा था। इस संबंधी उन्होंने आज पूरा दिन उसकी तलाश की थी। गांव शाहुर अमरगढ़ के बाहर वडाला बांगर के साथ लगते खेतों में पशुओं का चारा लेने के लिए आए एक नौजवान ने उसके भाई निशान सिंह का शव टाहली के पेड़ से लटकता देखा। उसने बताया कि जिसका पता लगने उपरांत पुलिस की मौजूदगी में निशान सिंह के मृतक शव को पेड़ से नीचे उतारा गया। उन्होंने बताया कि निशान सिंह बुधवार को कुवैत से आया था और उसका एक लड़का और एक लड़की है। इस घटना की खबर मिलते ही पुलिस थाना घु मण कलां और पुलिस थाना कलानौर की पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची और मृतक निशान सिंह के मृतक शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है।