केपीएस पाहड़ा ने किसान जगीर सिंह को दी श्रद्धांजलि
दिल्ली जाते समय दस दिन पहले सड़क हादसे में मारे गए गुरदासपुर के गांव नरपुर निवासी जगीर सिंह के घर श्रद्धांजलि समागम करवाया गया।
संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : दिल्ली जाते समय दस दिन पहले सड़क हादसे में मारे गए गुरदासपुर के गांव नरपुर निवासी जगीर सिंह के घर श्रद्धांजलि समागम करवाया गया। इस मौके पर पाठ के भोग भी डाले गए। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के महासचिव केपीएस पाहड़ा ने विशेष तौर पर शिरकत कर परिवार के साथ दुख व्यक्त किया और किसान जगीर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।
पाहड़ा ने कहा कि केंद्र की केंद्र सरकार ने कृषि सुधार कानून लागू करके किसानों को मरने के लिए मजबूर कर दिया है। केंद्र सरकार से कानून रद करवाने के लिए किसान दिल्ली में डेरा लगाकर बैठे हैं। संघर्ष के दौरान कई किसान अपनी जान भी गंवा चुके हैं। मगर केंद्र सरकार ने कानून को रद नहीं किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का अड़ियल रवैया किसानों का दर्द नहीं देख रहा। अंत में उन्होंने किसान जगीर सिंह से कहा कि वह इस दुख की घड़ी में उनके साथ हैं।