Move to Jagran APP

पूर्व विधायक सीमा राम की बहू रेनू और अकाली दल से आए बलजिदर सिंह पर खेला दांव

भाजपा की ओर से शुक्रवार को विधानसभा चुनाव 2022 के लिए पंजाब में 34 उम्मीदवारों की पहली सूची घोषित की गई है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Jan 2022 11:09 PM (IST)Updated: Fri, 21 Jan 2022 11:09 PM (IST)
पूर्व विधायक सीमा राम की बहू रेनू और अकाली दल से आए बलजिदर सिंह पर खेला दांव
पूर्व विधायक सीमा राम की बहू रेनू और अकाली दल से आए बलजिदर सिंह पर खेला दांव

जागरण संवाददाता, गुरदासपुर : भाजपा की ओर से शुक्रवार को विधानसभा चुनाव 2022 के लिए पंजाब में 34 उम्मीदवारों की पहली सूची घोषित की गई है। इसमें जिला गुरदासपुर के दो विधानसभा हलकों दीनानगर व श्रीहरगोबिदपुर से उम्मीदवार घोषित किए गए हैं।

prime article banner

भाजपा की ओर से जारी की गई सूची में दीनानगर से पूर्व भाजपा विधायक सीमा राम कश्यप की बहू रेनू कश्यप को अपना उम्मीदवार घोषित किया गया है। गौर हो कि रेनू कश्यप लंबे समय से आरएसएस के साथ जुड़ी हुई हैं। 2007 में उनके ससुर सीमा राम कश्यप विधानसभा हलका दीनानगर से भाजपा की ओर से चुनाव जीतकर विधायक बने थे। रेनू कश्यप एम-ए, बी-एड हैं और एक निजी स्कूल में बतौर प्रिसिपल अपनी सेवाएं निभा रही हैं। रेनू कश्यप दस साल तक भाजपा महिला मोर्चा की सचिव सेवाएं निभाती रही, जबकि 2020 में पार्टी ने उन्हें भाजपा महिला मोर्चा की उप कोषाध्यक्ष बना दिया।

इसी तरह विधानसभा हलका श्रीहगोबिदपुर से बलजिदर सिंह दकोहा को पार्टी द्वारा उम्मीदवार घोषित किया गया है। बलजिदर सिंह इस समय भाजपा के पंचायती राज सेल पंजाब के को-कन्वीनर के पद पर तैनात हैं। बलजिदर सिंह इससे पहले अकाली दल के जिला उप प्रधान रह चुके हैं। कुछ समय पहले वे अकाली दल को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। बलजिदर सिंह बीए पास हैं और उनकी आयु 50 साल है। हालांकि उनके परिवार का कोई राजनीतिक बैकग्राउंड नहीं है। कश्यप परिवार में एक ही दिन गम और खुशी का माहौल

कश्यप परिवार के लिए इसे संयोग ही कहा जाएगा कि शुक्रवार का दिन उनके लिए सबसे बड़ा गम और सबसे बड़ी खुशी एक साथ लेकर आया। गम की बात करें तो शुक्रवार को रेनू कश्यप के ससुर पूर्व विधायक सीमा राम कश्यप का निधन हो गया। इसके चलते परिवार पर दुखों की पहाड़ टूट पड़ा। दोपहर करीब दो बजे संस्कार करने के बाद जब परिवार घर लौटा तो देर शाम उन्हें सूचना मिली कि पार्टी द्वारा रेनू कश्यप को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.