शिक्षिकाओं ने कविता, भाषण, गीत पेश कर मनोरंजन किया
जिया लाल डीएवी पब्लिक स्कूल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : जिया लाल डीएवी पब्लिक स्कूल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें डाक्टर विभा शर्मा व आशा मित्तल विशेष रूप से शामिल हुए, जिनका स्वागत स्कूल प्रिसिपल राजीव भारती ने किया।
इस दौरान स्कूल के महिला अध्यापकों ने कविता, भाषण, गीत, नृत्य आदि प्रस्तुत करके सभी का मनोरंजन किया और इस दिन के महत्व के बारे में बताया। डा. विभा शर्मा ने सभी को अच्छे स्वास्थ्य के लिए कुछ टिप्स दिए। इसमें उन्होंने महिलाओं को पौष्टिक आहार लेने, व्यायाम, योग करने और चिता मुक्त जीवन व्यतीत करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि 21वीं शताब्दी की महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। वे अपने कर्त्तव्यों को पूरी जिम्मेदारी से निभा रही हैं। अंत में ममता मित्तल ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।