एसएस बाजवा स्कूल के बच्चों ने पेश किया कार्यक्रम
एसएस बाजवा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया गया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Nov 2019 05:54 PM (IST)Updated: Fri, 15 Nov 2019 05:54 PM (IST)
संवाद सहयोगी, कादियां : एसएस बाजवा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। स्कूल के डायरेक्टर मनोहर लाल शर्मा ने बच्चों को बधाई देते हुए चाचा नेहरू के बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। स्कूल प्रिसिपल रमन कुमार ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और देश की उन्नति में योगदान डालना चाहिए। इस दौरान बच्चों ने राष्ट्रीय गीत भी पेश किया। इस मौके पर स्कूल का समूह स्टाफ उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें