कांग्रेस नेताओं ने मनाया इंदिरा गांधी का जन्मदिन
जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वर्ण मुड़ की अध्यक्षता में कांग्रेस भवन में भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का 102 वां जन्मदिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
संवाद सूत्र, बटाला : जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वर्ण मुड़ की अध्यक्षता में कांग्रेस भवन में भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का 102 वां जन्मदिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इसमें सभी कांग्रेस वर्करों और पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और लड्डू बांटे। प्रधान स्वर्ण मुड़ ने प्रधानमंत्री रहने के दौरान इंदिरा गांधी द्वारा करवाएंगे गए कार्यो की प्रशंसा की। इस अवसर नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन कस्तूरी लाल सेठ, रमेश वर्मा, राकेश सोनी, पवन शर्मा, जितेंद्र बल, देवराज, स्वर्ण कश्यप, अविनाश चंद्र, अमित कुमार, राजकुमार, बलदेव सिंह सहित दर्जनों कांग्रेसी मौजूद थे।