आज की मीटिग में हल न निकला तो करेंगे हाईवे जाम
बटाला रोडवेज डिपो में ननबस और पीआरटीसी के कांट्रेक्ट कर्मचारियों की हड़ताल जारी।
जागरण संवाददाता, बटाला : बटाला रोडवेज डिपो में ननबस और पीआरटीसी के कांट्रेक्ट कर्मचारियों ने सातवें दिन भी अनिश्चितकालिन हड़ताल जारी रही। जिस कारण सरकार को अब तक इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी की और बसें बंद रखीं। सरकार को चेतावनी देते हुए हड़तालियों ने कहा कि अगर 14 दिसंबर की मीटिंग में सरकार ने मांगे लागू नहीं की तो सरकार के मंत्रियों का घेराव किया जाएगा और किसान संघर्ष कमेटी के समर्थन के साथ स्टेट हाईवे जाम किए जाएंगे, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
प्रदेश प्रधान परमजीत सिंह कोहाड़ ने बताया कि सरकार की तरफ से मोहाली में 14 दिसंबर को 12 बजे का समय सरकार ने मीटिग के लिए दिया है। हमारी पिछले कई सालों से मांगे चली आ रही है। जिसके बारे में मैनेजमेंट कमेटी और सरकार के साथ कई बैठकें हो चुकी हैं। सरकार और मैनेजमेंट हमारी मांगों को जायज भी ठहरा चुकी हैं लेकिन इस के बावजूद भी मांगे लागू नहीं की जा रही। जिस कारण कर्मचारियों के पास सिवाए हड़ताल के अन्य कोई विकल्प नहीं बचा। इस दौरान लखविदर सिंह ने कहा कि ननबस और पीआरटीसी में बहुत से कर्मचारियों को करीब 15 साल से ज्यादा हो चुके हैं और वह नौकरी पाने की समय सीमा गंवा चुके हैं, इस उम्र में अब कर्मचारी कहां जाएंगे। इन कर्मचारियों को पक्का करने के साथ साथ सरकारी बेड़े में नई बसें डालना समेत उनकी मांगे हैं।
इस दौरान प्रधान लखविदर सिंह, जनरल सचिव दलजीत सिंह, रछपाल सिंह, गौरव, जगरूप सिंह, जगदीप सिंह, भूपिदर सिंह भी शामिल थे। सात दिन से 54 बसें नहीं चलीं
बटाला रोडवेज डिपो में सातवें दिन भी 54 पनबस व पीआरटीसी की बसें नहीं चलीं। पनबस और पीआरटीसी के करीब 230 कांट्रेक्ट कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे हैं। जिस कारण रोडवेज को रोजाना करीब छह लाख का नुक्सान हो रहा है।