एसजीपीसी पर बादल परिवार का कब्जा : रणजीत सिंह
फतेहगढ़ साहिब के ऐतिहासिक स्थान पर कांफ्रेंस करने के बाद पंथक लहर ने माझे में गुरुद्वारा छोटा घल्लूघारा साहिब काहनूवान छंब में एक विशाल कान्फ्रेंस की।
संवाद सहयोगी, काहनूवान :फतेहगढ़ साहिब के ऐतिहासिक स्थान पर कांफ्रेंस करने के बाद पंथक लहर ने माझे में गुरुद्वारा छोटा घल्लूघारा साहिब काहनूवान छंब में एक विशाल कान्फ्रेंस की। इसमें प्रसिद्ध पंथक शख्सियतों के अलावा इलाके के लोगों ने बड़ी संख्या में शिरकत की।
कान्फ्रेंस में मुख्य वक्ता पूर्व जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब व पंथक अकाली लहर के प्रधान साहिब रणजीत सिंह ने कहा कि एक सदी पहले शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी हजारों सिखों की कुर्बानियों की बदौलत अस्तित्व में आई थी। मगर इस कमेटी पर बादल परिवार काबिज हुआ बैठा है। उन्होंने कहा कि गुरु घरों की गोलक के करोड़ों रुपये बादल परिवार की जायदाद बनाने में लग रहे हैं। बादल परिवार ने टकसाली व कुर्बानी करने वाले अकाली नेताओं को साइड करके अपने रिश्तेदारों व चहेतों का शिरोमणि अकाली दल व शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पर कब्जा करवा दिया है। इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी घल्लूघारा साहिब के प्रधान मा. जौहर सिंह की अध्यक्षता में भाई रणजीत सिंह को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर गुरप्रीत सिंह रंधावा, सुखविदर सिंह, जोगिदर सिंह, गुरविदर सिंह, रजिदर सिंह भंगू, सुखदेव सिंह आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर हरमेश सिंह छन्ना, सरबजीत सिंह, सुरिदर सिंह पाहड़ा, प्यारा सिंह भंगू, जगबीर सिंह पाहड़ा, भाई दलजीत सिंह लाडी, भाई अजीत सिंह, प्रगट सिंह मान, रूप सिंह संधा, धनवंत सिंह आदि उपस्थित थे।