योग वेदांत सेवा समिति ने करवाई गीता ज्ञान प्रतियोगिता
टैगोर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में संत आशाराम बापू द्वारा प्रेरित श्री योग वेदांत सेवा समिति मद्भगवत जयंती के उपलक्ष में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Dec 2018 07:56 PM (IST)Updated: Mon, 24 Dec 2018 07:56 PM (IST)
जागरण संवाददाता, गुरदासपुर : टैगोर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में संत आशाराम बापू द्वारा प्रेरित श्री योग वेदांत सेवा समिति मद्भगवत जयंती के उपलक्ष में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल के अध्यापकों और बच्चों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। विद्यार्थियों में गीता ज्ञान प्रतियोगिता करवाई गई, जिसमें छात्राओं से गीता के श्लोक का प्रतिदिन उच्चारण करने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर गौरव महाजन, महेंद्र पाल, ज्योति बहन, आचार्य दीपक कुमार, स्कूल के स्टाफ उपस्थित था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें