सेवा भारती संस्था ने मनाई होली
सेवा भारती संस्था धारीवाल की ओर से स्व. श्री हरियश सिलाई सेंटर धारीवाल में प्रधान ब्रह्मदत्त शर्मा की अध्यक्षता में होली का त्योहार मनाया गया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Mar 2019 04:37 PM (IST)Updated: Sat, 23 Mar 2019 04:37 PM (IST)
संवाद सूत्र, धारीवाल : सेवा भारती संस्था धारीवाल की ओर से स्व. श्री हरियश सिलाई सेंटर धारीवाल में प्रधान ब्रह्मदत्त शर्मा की अध्यक्षता में होली का त्योहार मनाया गया। प्रधान ब्रह्मदत्त शर्मा ने कहा कि होली त्योहार आपसी प्रेम व सद्भावना बढ़ाने और होली दहन के रूप में प्रत्येक भाईचारे की ओर से बड़े ही उत्साह से मनाया जाता है। इसलिए आपसी भेदभाव मिटाकर सद्भावना वाले माहौल से इस त्योहार को श्रद्धा से मनाया चाहिए। एक दूसरे को रंग लगाकर होली का त्योहार मनाया गया। मौके पर केवल कृष्ण शर्मा, रविदर भंडारी, अश्वनी शर्मा, साईदास रणीया, दीदी कविता, दीदी कोमल के अलावा अन्य उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें