Move to Jagran APP

बादल परिवार ने पंथ के नाम पर लूटा : जाखड़

पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल जिस उम्र में है उस उम्र में उन्हें आराम करना चाहिए।

By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Apr 2019 07:48 PM (IST)Updated: Sun, 21 Apr 2019 06:24 AM (IST)
बादल परिवार ने पंथ के नाम पर लूटा : जाखड़
बादल परिवार ने पंथ के नाम पर लूटा : जाखड़

जागरण संवाददाता, गुरदासपुर : पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल जिस उम्र में है, उस उम्र में उन्हें आराम करना चाहिए। सुखबीर बादल द्वारा उन्हें परिवार के बचाव के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। उक्त विचार कांग्रेस के उम्मीदवार सुनील जाखड़ ने हलका विधायक बरिदरमीत सिंह पाहड़ा के निवास पर एक चुनावी बैठक को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उनके साथ कैबिनेट मंत्री सुखजिदर सिंह रंधावा भी मौजूद थे।

prime article banner

जाखड़ ने कहा कि बादल राज में चिट्टे की क्रांति आई थी, जिसे अब कैप्टन सरकार ने समाप्त कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि बादल परिवार ने पंथ के नाम पर लोगों को जो लूटा है, उसके बचाव के लिए सुखबीर बादल को अब गातरा धारण करके लोगों को दिखाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब की कैप्टन सरकार द्वारा गन्ना किसानों की मुश्किलों को देखते हुए पनियाड़ व बटाला शुगर मिल को अपग्रेड करने का फैसला किया गया है। इसके बाद किसानों को प्राइवेट मिलों के पास जाना ही नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की ओर से भगवान राम के नाम को वोट के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। एक तरफ यहां हनुमान जी ने छीना चीर कर भगवान राम की प्रतिमा दिखाई थी। वहीं अगर भाजपा वालों का छीना चीरकर देखा जाए तो उसमें से कुर्सी नजर आएगी। उन्होंने कहा कि मोदी गिरगट की तरह रंग बदलते हैं। जाखड़ ने कहा कि मुझे वोट किसी के कहने पर नहीं, बल्कि मेरा काम देखकर ही डालें।

कैबिनेट मंत्री सुखजिदर सिंह रंधावा ने कहा कि बादल परिवार पंथ का गद्दार है। इसके चलते पंथ के लोग उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे। विधायक बरिदरमीत सिंह पाहड़ा ने दावा किया कि वे किसी भी सूरत में अपनी पगड़ी को दाग नहीं लगने देंगे। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों का यह कहना है कि वे इस बार मोदी को वोट करेंगे और 2022 में विधानसभा में उन्हें। लेकिन वह उन्हें कहना चाहते हैं कि वह लोग उसे अब वोट नहीं डाल सकते तो 2022 में भी मत डालें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK