Move to Jagran APP

घर-घर पहुंचाई जाएंगी मोदी सरकार की उपलब्धियां

मिशन मोदी अगेन पीएम मंडल पुरानाशाला की बैठक मंगलवार को गांव कलीचपुर में यशपाल की अध्यक्षता में हुई।

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Mar 2019 06:21 PM (IST)Updated: Tue, 19 Mar 2019 06:21 PM (IST)
घर-घर पहुंचाई जाएंगी मोदी सरकार की उपलब्धियां
घर-घर पहुंचाई जाएंगी मोदी सरकार की उपलब्धियां

संवाद सहयोगी, दीनानगर : मिशन मोदी अगेन पीएम मंडल पुरानाशाला की बैठक मंगलवार को गांव कलीचपुर में यशपाल की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिला प्रधान नरेंद्र डोगरा ने कहा कि भाजपा की इकाइयों के पास बूथ कमेटियों का गठन किया जाएगा, जिनमें पांच युवा महिला एवं पांच पुरुषों को शामिल किया जाएगा।

loksabha election banner

उन्होंने बताया कि इन युवाओं पर बूथ मैनेजमेंट की जिम्मेदारी होगी, जिसमें मिशन मोदी की कोई भी दखलंदाजी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि पांच-पांच शक्ति केंद्र भी स्थापित किए जाएंगे। डोगरा ने कहा कि मिशन मोदी के अंतर्गत विगत पांच वर्षो से मोदी सरकार की उपलब्धियों को लोगों के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। इसके लिए मंडल स्तर पर कमेटियां गठित की जा रही हैं। बैठक के दौरान पुराना शाला मंडल कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की घोषणा की गई, जिसमें पूर्व सरपंच चेचिया छोड़िया पहल सिंह को उपप्रधान, कोलिया के पूर्व सरपंच रघुवीर सिंह को उपप्रधान व हरदीप सिंह को भी उप प्रधान नियुक्त किया गया। गणेश दास, शमशेर सिंह व मनजिदर सिंह को महामंत्री घोषित किया गया। कमला देवी को महिला मोर्चा जबकि विवेक डोगरा को भी महामंत्री घोषित किया गया। सूबेदार तरलोक चंद व वैष्णो चौधरी को सचिव नियुक्त किया गया। मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन जगदीश सिंह, कैप्टन बलकार सिंह ने भी अपने अपने विचार प्रस्तुत किए। मिशन के प्रदेश उपप्रधान विजय कुमार ने मोदी सरकार की पांच वर्ष की उपलब्धियों को गिनाया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.