सवर्णो को आरक्षण ऐतिहासिक फैसला : अल्का महंत
सवर्णों को दस फीसद आरक्षण देना मोदी सरकार का ऐतिहासिक फैसला है।
By JagranEdited By: Published: Thu, 10 Jan 2019 06:19 PM (IST)Updated: Thu, 10 Jan 2019 06:19 PM (IST)
संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : सवर्णों को दस फीसद आरक्षण देना मोदी सरकार का ऐतिहासिक फैसला है। इस फैसले के बाद सवर्ण भाईचारे में खुशी की लहर पाई जा रही है। उक्त विचार जिला प्रधान भाजपा महिला मोर्चा अल्का महंत ने प्रेस बयान में व्यक्त किए। अल्का महंत ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा अपने गत साढ़े चार वर्षों के राज में लोगों के हित में कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं। मोदी सरकार के राज में लोकभलाई स्कीमों के लाभ प्रत्येक वर्ग तक पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा मोदी सरकार के लोकहित कार्यों को देखते हुए विरोधी पार्टियां बुखलाहट में हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें