किसानों को बासमती की बिजाई करने को किया प्रेरित
मुख्य कृषि विभाग डॉ. हरतनपाल सिंह के दिशा-निर्देशों व डॉ. रेशम सिंह ब्लॉक कृषि अफसर फतेहगढ़ चूड़ियां की योग अगुवाई में गांव खैहरा में किसान सिखलाई कैंप लगाया गया।
संवाद सृत्र, फतेहगढ़ चूड़ियां : मुख्य कृषि विभाग डॉ. हरतनपाल सिंह के दिशा-निर्देशों व डॉ. रेशम सिंह ब्लॉक कृषि अफसर फतेहगढ़ चूड़ियां की योग अगुवाई में गांव खैहरा में किसान सिखलाई कैंप लगाया गया। इस दौरान ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर गुरप्रीत कौर ने किसानों को धान की बिजाई के बारे अपील करते हुए कहा कि किसान बासमती और परमल की किस्मों की बिजाई करने के लिए प्रेरित किया।
अस्सिटेंट टेक्नोलॉजी मैनेजर सिकंदर सिह ने किसानों के साथ धान की पैदावारी संबंधी जरूरी टिप्स बताए। साथ ही गेहूं की पिछेती फसल का लगातार निगरानी करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि गेहूं पर जहां भी पीलर कीकड़ का हमला देखने को मिलता है वहां 200 एमएल 200 लीटर पानी में में मिलाकर स्प्रे करें। उनको मूंगी की फसल व हरी खाद संबंधी किसानों को बहुत अच्छी तरह जानकारी दी और फसल के बारे कई तरह की जानकारी किसानों को दी गई। इस मौक पर सुखविदर सिंह खैहरा, सरपंच अवतार सिंह, सरपंच हकुमत राय, जुगराज सिंह, रणजीत सिंह, जीवनजोत सिंह, तेजबीर सिंह, पवित्रपाल सिंह, बलतेज सिंह आदि उपस्थित थे।