दो किसान परिवारों में खूनी मारपीट, छह घायल
थाने के अधीन पड़ते गाव छोडिया बागर में खेत से ट्रैक्टर निकालने को लेकर दो किसान परिवारों में खूनी झड़प हो गई।
संवाद सूत्र, काहनूवान : थाने के अधीन पड़ते गाव छोडिया बागर में खेत से ट्रैक्टर निकालने को लेकर दो किसान परिवारों में खूनी झड़प हो गई। इसमें एक ही परिवार के छह लोग घायल हो गए। सुखविंदर सिंह पुत्र जसबीर सिंह के खेतों में से कुलविंदर सिंह पुत्र बंता सिंह की ओर से जबरन निकालने को लेकर झगड़ा हो गया। कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर काहनूवान में भर्ती सुखजिंदर और मनजिंदर सिंह पुत्र जसबीर सिंह ने बताया कि उन्होंने गेहूं की बिजाई के लिए अपने खेत में पानी लगाया हुआ था। इस खेत से कुलविंदर सिंह और सुरजीत सिंह ने अपना ट्रैक्टर खेत से निकाल दिया। जब उन्होंने ट्रैक्टर चालक को इसकी शिकायत की तो कुलविंदर सिंह ने अपने साथियों सहित तेजधार हथियारों के साथ उन पर हमला कर दिया। इसमें उनके अलावा उनकी मा, बहन व दो भाइयों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। मनजिंदर ने बताया कि जब उन्होंने अपने घायल भाई को काहनूवान अस्पताल में भर्ती करवाया तो हमला वहा भी पहुंच गए और मनजिंदर सिंह को खींचकर नीचे ले आए और फिर से मारपीट की। घटना के बाद अस्पताल की सीढि़यों पर मनजिंदर सिंह का काफी खून बिखरा हुआ था। उन्होंने संदेह व्यक्त किया कि हमलावर फिर से उन पर हमला कर सकते हैं। हैरानी की बात है कि झगड़े की सूचना होने के बावजूद मौके पर नहीं पहुंची और अस्पताल में गुंडागर्दी का नंगा नाच हुआ। मामले संबंधी थाना प्रभारी सुरिंदर पाल का कहना है कि उन्हें गाव में हुए झगड़े की सूचना है, लेकिन अस्पताल में कोई झगड़ा नहीं हुआ। मामले की जाच की जा रही है। दोषियों को कड़ी सजा दी जाएगी।