Move to Jagran APP

कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव के लिए तैयार रहने का आह्वान

भारतीय जनता पार्टी मंडल गुरदासपुर की बैठक मंडल प्रधान पवन शर्मा की अध्यक्षता में हुई।

By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Nov 2018 08:04 PM (IST)Updated: Mon, 19 Nov 2018 08:04 PM (IST)
कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव के लिए तैयार रहने का आह्वान
कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव के लिए तैयार रहने का आह्वान

संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : भारतीय जनता पार्टी मंडल गुरदासपुर की बैठक मंडल प्रधान पवन शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें विशेष रूप से जिलाध्यक्ष बाल किशन मित्तल शामिल हुए। उन्होंने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को लोकसभा के चुनाव के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।

loksabha election banner

उन्होंने बताया कि पूरे जिले में चुनाव के मद्देनजर सभी मंडलों ने शक्ति केंद्रों का निर्माण कर लिया है और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सूचिया तैयार की जा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रहकर पार्टी के प्रति काम करने के लिए कहा। नवनियुक्त मंडल प्रधान ने अपनी टीम का परिचय मंडल के कार्यकर्ताओं को करवाया और गुरदासपुर के सभी कार्यकर्ताओं का बैठक में बढ़चढ़ कर पहुंचने के लिए धन्यवाद किया। उन्होने मांग की कि अमृतसर में हुई आतंकवादी हमले के लिए पंजाब सरकार सतर्क हों और आने वाले समय में ऐसी वारदात को सख्ती से रोकने का प्रयास किया जाए। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष ज¨तदर प्रदेसी, जिला महासचिव अरुण शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नीलम महंत, महिला मोर्चा अध्यक्ष अलका महंत, मंडल उपाध्यक्ष राम लाल, प्रीतम राजा, र¨जदर बैंस, मंडल महासचिव विपिन गुप्ता, कुनाल गुप्ता, मनोज शैंपी नगरपालिका अध्यक्ष, केवल कलोत्रा, सचिव प्रवीण आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.