रेल रोको आंदोलन में शामिल हुए किसान
किसान व मजदूर भाईचारे की मांगों को लेकर विभिन्न किसान यूनियन द्वारा 17 नवंबर को दसूहा में रेल रोको आंदोलन किया गया।
संवाद सूत्र, काहनूवान : किसान व मजदूर भाईचारे की मांगों को लेकर विभिन्न किसान यूनियन द्वारा 17 नवंबर को दसूहा में रेल रोको आंदोलन किया गया। इस आंदोलन में गांवों के किसानों व मजदूरों ने बड़ी संख्या में शिरकत की। किसान नेताओं ने कहा कि आज के धरने के लिए किसानों में भारी उत्साह है। पंजाब सरकार व केंद्र सरकार जानबूझ कर किसान मसलों को अनदेखा कर रही है। दिलबाग ¨सह खालसा ने साथियों सहित बातचीत करते कहा कि काहनूवान ब्लॉक से किसान बड़ी संख्या में किसान रेल रोको आंदोलन के लिए शिरकत करने जा रहे हैं। इस मौके पर बलदेव ¨सह, मो¨हदर ¨सह, जोगा ¨सह, हरदीप ¨सह, नीटा ¨सह, तरसेम ¨सह, निशान ¨सह, जो¨गदर ¨सह आदि के अलावा बड़ी संखया में किसान दसूहा के लिए रवाना हुए।