शबद गायन प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित
जालंधर जीटी रोड पर स्थित गुरु नानक कॉलेज में शनिवार को बच्चों में शबद गायन के मुकाबले गरीब निवाज चेरिटेबल ट्रस्ट ने करवाए।
जासं, बटाला : जालंधर जीटी रोड पर स्थित गुरु नानक कॉलेज में शनिवार को बच्चों में शबद गायन के मुकाबले गरीब निवाज चेरिटेबल ट्रस्ट ने करवाए।
मुख्यातिथि के तौर पर बाबा हरजीत सिंह (यूके वाले) पहुंचे। प्रतियोगिता में बटाला के सात स्कूलों के 21 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। शबद गायन मुकाबला सुबह ग्यारह बजे से लेकर देर सायं तक चला। विजेता विद्यार्थियों को गरीब नवाज चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमेन बाबा हरजीत सिंह ने सम्मानित किया। बाबा हरजीत सिंह ने बताया कि उनकी संस्था द्वारा श्री गुरु नानक देव जी के 550वीं जयंती के उपलक्ष्य पर यह कार्यक्रम आयोजित कर रही है। रविवार को भी शबद गायन का कार्यक्रम कराया जा रहा है। इसमें प्रसिद्ध रागी जत्थे हिस्सा ले रहे हैं।