Move to Jagran APP

गैंगस्टर जोद्वबीर सिंह के साथियों का नहीं लगा सुराग

गैंगस्टर जोद्वबीर को सिंह चाहे पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया था लेकिन उसके अन्य साथियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई।

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Jan 2021 03:33 PM (IST)Updated: Tue, 19 Jan 2021 03:33 PM (IST)
गैंगस्टर जोद्वबीर सिंह के साथियों का नहीं लगा सुराग
गैंगस्टर जोद्वबीर सिंह के साथियों का नहीं लगा सुराग

जागरण संवाददाता, बटाला : गैंगस्टर जोद्वबीर को सिंह चाहे पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन उसके अन्य साथियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई। अब आरोपितों के दूसरे राज्य में फरार होने की बात पुलिस खुद कह रही है। हालांकि पुलिस अपनी साख बचाने के लिए दूसरे राज्य की पुलिस के साथ संपर्क करने का दावा कर रही है।

loksabha election banner

हाल ही दिनों में गैंगस्टर जोद्वबीर सिंह ने अपने साथी ममेरा भाई प्रिसपाल सिंह, दोस्त गुरमुख सिंह के साथ फतेहगढ़ चूड़ियां क्षेत्र के हाईवे में एक बाइक सवार की कनपटी पर पिस्टल रखकर उससे नकदी, मोबाइल, ब्रैसलेट छीन लिया था। इसके बाद डीएसपी फतेहगढ़ चूड़ियां बलबीर सिंह संधू और थाना घन्नइएं के बागर एसएचओ अमोलकदीप सिंह ने नाका लगा दिया। आरोपितों की कार को रुकने का इशारा किया तो गैंगस्टरों ने पुलिस पर दो फायर कर कार छोड़ फरार हो गए थे। इस दौरान गैंगस्टर जोद्वबीर सिंह को पुलिस ने दबोच लिया था। उसके कब्जे से हथियार, नकदी, लूट का सामान पुलिस ने बरामद कर लिया था। पुलिस रिकार्ड के मुताबिक जोद्वबीर सिंह गिरोह के खिलाफ उत्तर प्रदेश व पंजाब में चार केस चल रहे हैं। लुक आउट नोटिस जारी कर सकती है पुलिस

फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस आरोपितों के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी कर सकती है। पुलिस मानकर चल रही है कि फरार आरोपित उत्तर प्रदेश की सीमा लांघकर नेपाल के रास्ते विदेश में भाग सकते हैं। हालांकि इस बारे पुलिस ने कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की। इतना जरूर कहा कि उन्हें कुछ सबूत मिले हैं कि आरोपित अन्य राज्य में छिपे हैं। पुलिस खुफिया तंत्र की मदद से उन्हें कभी भी गिरफ्तार कर सकती है। पुलिस ने आरोपितों के जानकारों के फोन ट्रैप पर लगा रखे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.