घर से नाबालिग लड़की का अपहरण, कार सवारों ने सामूहिक दुष्कर्म के बाद बेहोशी की हालत में छोड़ा
कार सवारों ने एक नाबालिग लड़की का रात को घर से अपहरण कर दिया। इसके बाद उन्होंने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया और गुरदासपुर में छोड़ दिया।
जेएनएन, बटाला। यहां के थाना घुमाण क्षेत्र में कार सवारों ने एक नाबालिग लड़की का घर से अपहरण कर लिया। इसके बाद वे उसे अनजान जगह पर ले गए और उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। रातभर उससे दुष्कर्म के बाद आरोपित उसे बेसुध हालत में होशियारपुर में छोड़ गए। किशोरी को जब होश आया तो उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है।
नाबालिग लड़की के परिजनों के मुताबिक बुधवार रात उनका परिवार छत पर सो रहा था। लड़की भी छत पर ही थी। आधी रात के समय सब गहरी नींद मेें सो रहे थे। इसी दौरान कार में सवार चार लोग दीवार फांदकर उनके घर में घुसे और छत पर पहुंच गए।
आरोपितों ने चुपचाप नाबालिग लड़की को नशीला पदार्थ सुंघा दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद वे उसे कार में अनजान जगह पर ले गए। वहां कार सवारों ने लड़की से रातभर सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर सुबह लड़की को गुरदासपुर में बेहोशी की हालत में ही छोड़ दिया। वहीं, सुबह जब परिजनों ने लड़की को नहीं देखा तो वे उसे इधर-उधर ढूंढते रहे।
इस बीच, पता चला कि लड़की गुरदासपुर में बेहोशी की हालत में मिली है। सुबह होश में आने के बाद लड़की व उसके परिजनों ने मामले की शिकायत थाना घुमाण पुलिस को दी। मौके पर एसएचओ हरजीत सिंह, महिला सहायक इंस्पेक्टर नवनीत कौर पहुंची।
केस की जांच अधिकारी नवनीत कौर ने बताया कि कथित आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद लड़की के बयान दर्ज कर लिए गए हैंं। चारों आरोपितों पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। आसपास की सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।
यह भी पढ़ें: पिता के पास आकर बोला बेटा- मैंने व पत्नी ने जहर खा लिया, डेढ़ महीने पहले हुई थी शादी
यह भी पढ़ें: युवती से बोली सहेली- चल मेरे साथ, हवेली में ले जाकर दरवाजा बंद कर युवक से करवाया दुष्कर्म
यह भी पढ़ें: परवरिश मामले में हाई कोर्ट ने कहा- ऑस्ट्रेलिया में पैदा बच्चे को भारत में दादा-दादी के पास रखना क्रूरता नहीं
यह भी पढ़ें: श्रमिकों के लिए अच्छी खबर, फैक्टरियों में मिलेगी आवास की भी सुविधा, PSIEC ने दी मंजूरी