Move to Jagran APP

दुष्कर्म मामले में पूर्व एसपी सलविंदर सिंह दोषी करार, सजा पर फैसला 21 को

पूर्व एसपी सलविंदर सिंह को अदालत ने एक म‍हिला से दुष्‍कर्म के मामले में दोषी करार दिया है। अदालत सलविंदर को सजा का ऐलान 21 फरवरी को करेगी।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Sat, 16 Feb 2019 10:17 AM (IST)Updated: Sat, 16 Feb 2019 10:17 AM (IST)
दुष्कर्म मामले में पूर्व एसपी सलविंदर सिंह दोषी करार, सजा पर फैसला 21 को
दुष्कर्म मामले में पूर्व एसपी सलविंदर सिंह दोषी करार, सजा पर फैसला 21 को

गुरदासपुर, जेएनएन। पठानकोट एयरबेस पर आतंकी हमले के दौरान सुर्खियों में आए पूर्व एसपी सलविंदर सिंह को दुष्कर्म और भ्रष्टाचार के मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय ने दोषी करार दिया है। सेशन जज प्रेम कुमार की ओर से फैसला आते ही जमानत पर चल रहे सलविंदर सिंह को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया। 21 फरवरी को अदालत सजा पर फैसला सुनाएगी।

loksabha election banner

पति को केस से बचाने के लिए महिला से 50 हजार रुपये लिए और शारीरिक संबंध भी बनाए

सलविंदर सिंह के खिलाफ तीन अगस्त 2016 को गुरदासपुर थाना सिटी में दुष्कर्म और भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया गया था। गुरदासपुर की एक महिला के पति ने सलविंदर सिंह के खिलाफ मुख्यमंत्री को ऑनलाइन शिकायत भेजी थी। उस शिकायत की जांच पठानकोट के एसपी जीएस खुराना ने की और फिर जांच के आधार पर केस दर्ज किया गया।

पीडि़त महिला का आरोप था कि 2014 में उसके पति के खिलाफ धारीवाल पुलिस स्टेशन में आपराधिक मामला दर्ज हुआ था। उस केस की जांच एसपी सलङ्क्षवदर ङ्क्षसह कर रहा था। सलविंदर का उनके घर आना-जाना था। उसने महिला से कहा कि अगर वह पति को छुड़वाना चाहती है तो उसे 50 हजार रुपये देने होंगे और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने होंगे। जांच में सलविंदर और पीडि़त महिला की फोन कॉल डिटेल से दुष्कर्म और रिश्वत लेने के आरोप सही पाए गए।

आरोपों के बाद नौकरी से कर दिया था बर्खास्त

जब सलविंदर सिंह पर केस दर्ज हुआ था, तब वह पीएपी की 75वीं बटालियन जालंधर में बतौर सहायक कमांडेंट तैनात था। विवादों में रहने और दुष्कर्म के मामले में नाम आने के बाद एसपी को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया था।

एयरबेस पर आतंकी हमले में भी शक के दायरे में रहा था सलविंदर

पूर्व एसपी सलविंदर सिंह का नाम उस समय देशभर में सुर्खियों में आया था जब 31 दिसंबर, 2015 को पाकिस्तानी आतंकवादियों ने उस अगवा कर लिया था। अगवा करने के बाद उसकी गाड़ी से आतंकवादी पठानकोट तक पहुंचे थे। आतंकवादियों ने सलविंदर को सही सलामत पठानकोट के पास छोड़ दिया था। इन्हीं आतंकवादियों ने एक-दो जनवरी को पठानकोट के एयरबेस पर हमला कर दिया था। इस पूरे घटनाक्रम में सलङ्क्षवदर ङ्क्षसह संदेह के घेरे में था। राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने भी उससे कई दिन तक पूछताछ की थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.