डायमंड यूथ क्लब ने मनाया वन महोत्सव
पर्यावरण को स्वछ रखने और गिरते जलस्तर को बढ़ाने के उद्देश्य से गांव डायमंड यूथ क्लब मलिकपुर ने मलिकपुर में वन महोत्सव का आयोजन किया।
संवाद सहयोगी, बटाला : पर्यावरण को स्वच्छ रखने और गिरते जलस्तर को बढ़ाने के उद्देश्य से गांव डायमंड यूथ क्लब मलिकपुर ने मलिकपुर में वन महोत्सव का आयोजन किया। यह आयोजन अलका रावत, जिला युवा कोआर्डिनेटर, नेहरू युवा केंद्र, गुरदासपुर के नेतृत्व में किया गया। इसमें बरगद, नीम, अमरूद, जामुन के 250 पौधे लगाए गए। उद्घाटन मलिकपुर के बाबा सुखविदर सिंह ने किया।
नेहरू युवा केंद्र गुरदासपुर का प्रतिनिधित्व जिला युवा सलाहकार बोर्ड के सदस्य तेज प्रताप सिंह काहलों, दर्शन सिंह बाजवा पूर्व सरपंच, सुखविदर सिंह चीमा, रणबीर सिंह राणा, गरजा सिंह, जगदीश सिंह, हरविदर सिंह सोनू, नत्था सिंह नंबरदार, जतिदर सिंह, सतनाम सिंह, बलदेव सिंह, तरलोक सिंह और पादरी जोगिदर मसीह उपस्थित थे। क्लब के पदाधिकारी अध्यक्ष राकेश मसीह, अध्यक्ष मकबूल, उपाध्यक्ष राकेश, उपाध्यक्ष मंजीत, सलामत मसीह, विक्टर, सलाहकार रविदास, यो•ाब, पीटर, सनी, बाऊ, सोनू ने पौधे लगाए।