खराब फसल के मुआवजा राशि की मांग को लेकर किसानों ने की नारेबाजी
बेट क्षेत्र में 2019 में बारिश के कारण किसानों की फसल बर्बाद हो गई थी।
संवाद सहयोगी, काहनूवान : बेट क्षेत्र में 2019 में बारिश के कारण किसानों की फसल बर्बाद हो गई थी। उसकी विशेष गिरदावरी के बाद किसानों को पैसे जारी हुए थे। काहनूवान तहसील के पटवारियों द्वारा किसानों का रिकार्ड न जमा करवाने के कारण यह राशि वापस हो गई थी। बेट क्षेत्र के किसानों ने इस रोष के चलते जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
बता दें कि किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब द्वारा रेल लाइनों पर लगे धरने के बाद मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा यह राशि दोबारा जारी की गई थी। किसानों ने कहा कि राज्यसभा सदस्य प्रताप सिंह बाजवा द्वारा भी अपने इंटरनेट मीडिया पर व गांव-गांव में यह खराब फसल की राशि डालने का दावा किया गया था, मगर अभी तक राशि किसानों के खाते में नहीं डाली गई। किसान नेता सोहन सिंह गिल ने बताया कि बेट क्षेत्र के दो तीन गांवों में कुछेक किसानों को मुआवजा राशि मिली है। अफसोस की बात है कि साल बीत जाने के बाद भी अभी तक कांग्रेस सरकार द्वारा किसानों को यह राशि जारी नहीं की गई। भैणी मिया खां बेट क्षेत्र की गेहूं की फसल इस बार भी बारिश के कारण खराब हो चुकी है। इस संबंधी डीसी द्वारा भी जांच संबंधी कोई टीम नहीं भेजी गई। इस कारण किसानों में रोष व्याप्त है। इस मौके पर कैप्टन शमिदर सिंह,बलविदर सिंह,सलविदर सिंह, जरनैल सिंह व अन्य उपस्थित थे।