Move to Jagran APP

केंद्र के खिलाफ धरने पर डटे किसान

गुरदासपुर के किसान संगठन शनिवार को तीसरे दिन भी रेलवे स्टेशन धरने पर बैठे रहे।

By JagranEdited By: Published: Sat, 03 Oct 2020 10:41 PM (IST)Updated: Sat, 03 Oct 2020 10:41 PM (IST)
केंद्र के खिलाफ धरने पर डटे किसान
केंद्र के खिलाफ धरने पर डटे किसान

संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : गुरदासपुर के किसान संगठन शनिवार को तीसरे दिन भी रेलवे स्टेशन धरने पर बैठे रहे। किसान संगठनों का एक संयुक्त अध्यक्ष बनाया गया है। जो कृषि सुधार कानून के विरोध में केंद्र सरकार का विरोध कर रहे हैं। किसान नेता सुखदेव सिंह काहलों, अजीत सिंह ठक्कर संधू, पलविदर सिंह, अवतार सिंह संधू, लखविदर सिंह, जागीर सिंह जैनपुर ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसान मारू कानून पारित किया है। किसानों की एकता को आज संरक्षित करने की जरूरत है। इसके अलावा बलविदर सिंह, राजू औलख जो हमारे किसान संघर्ष समिति के मुख्य संयोजक हैं। उन्होंने कहा कि सभी किसान संगठनों को एक साथ आना चाहिए। इसके अलावा अन्य प्रवक्ताओं ने यह भी कहा कि मोदी सरकार की नीतियां जो किसान, मजदूर व दुकानदार विरोधी हैं। हम सभी को मिलकर उनसे निपटना होगा। इसके अलावा बाबा कमलजीत सिंह पंडोरी, रणजीत सिंह श्रीहरगोबिदपुर, कपूर सिंह घुमन, तारलोक सिंह बेहरामपुर, हरदेव सिंह चित्ती अमरीक सिंह धर्मी फौजी, अजीब सिंह और ठाकुर थुरा सिंह, बलबीर सिंह, चन्नन सिंह, दलीप सिंह, अजीत सिंह, जागीर सिंह, अशोक भारती, पलविदर सिंह मदोला, अजायब सिंह आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.