किसानों ने जलाया मोदी सरकार का पुतला
गांव किशनपुरा में किसानों ने किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के झंडे तले केंद्र सरकार का पुतला जलाया और जमकर नारेबाजी की।
By JagranEdited By: Published: Sun, 27 Sep 2020 04:17 PM (IST)Updated: Sun, 27 Sep 2020 04:17 PM (IST)
संवाद सहयोगी, काहनूवान : गांव किशनपुरा में किसानों ने किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के झंडे तले केंद्र सरकार का पुतला जलाया और जमकर नारेबाजी की। कमेटी के प्रधान हरजिदर सिंह व उसके साथियों ने बताया कि केंद्र सरकार ने जो बिल पारित किए हैं, वे बिल किसान व मजदूर को आर्थिक तौर पर कमजोर करने वाले हैं। केंद्र सरकार ने सदियों से चलते आ रहे खेती ढांचे को तहस-नहस कर दिया है। इस मौके पर यूथ प्रधान सूरत सिंह, सचिव अजीत सिंह, सदस्य चन्नण सिंह व रेशम सिंह आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें