युवक को ढूंढने की लगाई गुहार
एक माह पहले किसी बात पर डांट पड़ने से नाराज होकर एक 20 साल का युवक घर से चला गया था।
By JagranEdited By: Published: Fri, 29 May 2020 06:04 PM (IST)Updated: Fri, 29 May 2020 06:04 PM (IST)
संवाद सहयोगी, कादियां : एक माह पहले किसी बात पर डांट पड़ने से नाराज होकर एक 20 साल का युवक घर से चला गया था। उसके नहीं मिलने से पारिवारिक सदस्य परेशान हैं। इसकी तलाश के लिए पारिवारिक सदस्यों ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है। नौजवान बेटे जोबनप्रीत सिंह के पिता इकबाल सिंह व चाचा गुरदियाल सिंह ने बताया कि लगभग एक माह पहले उनका इकलौता पुत्र जोबनप्रीत सिंह घर से नाराज होकर कही चला गया था। उसे घर में किसी बात को लेकर डांटा गया था। इसके बाद से ही वह घर से अचानक गायब हो गया। इस संबंध में तुगलवाल पुलिस चौकी में सूचना दर्ज करवाई गई है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द उनके बेटे को ढूंढा जाए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें