निगम के बाहर कैप्टन के बिना लगे सिद्धू के प्रधान बनने के होर्डिग
नगर निगम बनने के बाद और उससे पहले जहां मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह की फोटो वाला होर्डिग लगा रहता था वहीं अभी पार्टी हाईकमान की तरफ से नवजोत सिंह सिद्धू को प्रधान बनाने की अधिकारिक घोषणा हुई भी नहीं लेकिन कैप्टन अमरिदर सिंह की फोटो के बिना ही नवजोत सिद्धू के प्रधान बनने के होर्डिग लगा दी गई है।
संवाद सहयोगी, बटाला : नगर निगम बनने के बाद और उससे पहले जहां मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह की फोटो वाला होर्डिग लगा रहता था, वहीं अभी पार्टी हाईकमान की तरफ से नवजोत सिंह सिद्धू को प्रधान बनाने की अधिकारिक घोषणा हुई भी नहीं, लेकिन कैप्टन अमरिदर सिंह की फोटो के बिना ही नवजोत सिद्धू के प्रधान बनने के होर्डिग लगा दी गई है। यह शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार रविवार को नगर निगम के गेट पर ही सिद्धू के प्रधान बनाये जाने के होर्डिग लग गए। इसके इलावा भी कई जगहों पर होर्डिग बोर्ड लग चुके हैं। होर्डिग लगने के बाद अचानक से शहर में एक बड़ी चर्चा ने जन्म ले लिया है। जंगल की आग की तरह इस खबर हर किसी के पर पहुंच गई। इसमें मुख्य चर्चा यह रही कि एक तो अभी अधिकारिक घोषणा नहीं हुई। दूसरा जिसके रहमोकरम मतलब मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह की खास आशीर्वाद से बनी इस नगर निगम के बाहर होर्डिंग लगी। उसमें मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह की ही फोटो नही लगी। वहीं नगर निगम में से भी किसी इस होर्डिंग पर एतराज नही जताया कि सरकारी जगह पर होर्डिंग लगी हो और उसमें मुख्यमंत्री की फोटो ही नही है।