नमाज अदा कर सामूहिक दुआ मांगी
कस्बे में बुधवार को बकरीद का पर्व धूमधाम से मनाया गया।
संवाद सहयोगी, कादियां : कस्बे में बुधवार को बकरीद का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सरकारी आदेश का पालन करते हुए लोगों ने अपने घरों और मस्जिदों में नमाज अदा की और सामूहिक दुआ की।
इस अवसर पर जमात अहमदिया भारत के प्रवक्ता के तारिक अहमद ने कहा कि हजरत इब्राहीम अलैहिस्लाम आपकी पत्नी हजरत आईशा और बेटे हजरत इस्माईल अलैहिस्लाम की कुबार्नी की याद में हज के बाद ईद उल अजहा मनाई जाती है। पवित्र कुरान मजीद के अनुसार जाहरी ईद का गोश्त और उसका खून अल्लाह तक नहीं पहुंचता बल्कि कुर्बानी करने वाले की नीयत और मानवता से हमदर्दी उसके मन के जज्बे का इजहार खुदा तक पहुंचता है। इस लिए अल्लाह ने जाहरी कुर्बानी का आदेश दिया है। क्षेत्र के सभी धर्मो के लोगों ने अपने मुस्लिम भाइयों को फोन और इंटरनेट मीडिया के माध्यम से अपनी शुभकामनाएं दीं।