कादियां में मनाया गया दशहरा पर्व
नौजवान दशहरा कमेटी कादियां द्वारा सिख नेशनल कालेज के मैदान में दशहरे का पर्व मनाया गया।
संवाद सहयोगी, कादियां : नौजवान दशहरा कमेटी कादियां द्वारा सिख नेशनल कालेज के मैदान में दशहरे का पर्व मनाया गया। समारोह के मुख्य मेहमान विधायक फतेहजंग सिंह बाजवा थे। कमेटी के चेयरमैन बलविदर सिंह मिन्टू बाजवा, उप प्रधान सरबजीत सिंह साबी, महासचिव परमजीत सिंह, सचिव प्रभजोत मेहता, खजांची अशोक कुमार लक्षमी, प्रेस सचिव मनप्रीत सिंह बाजवा, सरपरस्त दीपक लडा, मैंबर मीनू, हैपी, डारली, सन्नी, दीपां अनिल डिपल, डायरैक्टर बाऊ, अश्वनी कुमार लाली, बाऊ लाल चंद, अमरजीत सिंह आर्कीटेक्ट, राज कुमार काला, सतिद्र कुमार मास्टर, बलविद्र सिंह बिलां रामपूर, कुनाल भी शामिल हुए। चेयरमैन बलविदर सिंह मिंटू बाजवा ने कहा कि प्रशासन ने 100 लोगों को इस समारोह में शामिल होने की आज्ञा दी है। हम प्रशासन की सभी गाइडलाइंस पर अमल कर रहे हैं।