दुर्गा अष्टमी पर किया कंजक पूजन
नवरात्र पर शहर में शनिवार और रविवार को दुर्गा पूजा के बाद कंजकों का पूजन किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने खेत्री माता को जल प्रवाह भी किया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Mar 2018 04:35 PM (IST)Updated: Sun, 25 Mar 2018 04:46 PM (IST)
जागरण संवाददाता ,गुरदासपुर: नवरात्र पर शहर में शनिवार और रविवार को दुर्गा पूजा के बाद कंजकों का पूजन किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने खेत्री माता को जल प्रवाह भी किया।
सिटी के मोहल्ला इस्लामाबाद में विशाल कालिया की और से भव्य कंजक पूजन का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरी विधि विधान से बच्चों के रूप में आई कंजक की पूजा की गई। इसके बाद उन्हें मीठा पकवान और गिफ्ट भी दिए गए। बातचीत दौरान विशाल ने बताया कि नवरात्रों के शुभ मौके पर महामाई का गुणगान किया जाता है। इसके बाद खेत्री को जल विसर्जन किया जाता हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें