Move to Jagran APP

कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित

कड़ाके की ठंड से जनजीवन लगातार प्रभावित है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Jan 2022 06:24 PM (IST)Updated: Mon, 17 Jan 2022 06:24 PM (IST)
कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित
कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित

अशोक कुमार, गुरदासपुर

loksabha election banner

कड़ाके की ठंड से जनजीवन लगातार प्रभावित है। परिणामस्वरूप आम लोग और दुकानदार ठंड के चलते कामकाज छोड़कर आग सेंकते को मजबूर हैं। गर्म कपड़ों की बिक्री भी खूब बढ़ गई है। शीत लहर से इलाके में ठिठुरन भरे वातावरण से प्रभावित ज्यादातर लोगों ने रविवार को बाहर घूमने के बजाय घरों में ही दुबके रहना बेहतर समझा। साधन संपन्न लोग तो अपने घरों में सुखद वातावरण में हैं, लेकिन गरीब व जरूरतमंद लोग ठंड से बचने के लिए जहां तहां से जुगाड़ करके लकड़ियों के गट्ठे घरों को ले जा रहे हैं।

उधर, कड़ाके की ठंड के चलते झील के पानी की ऊपरी सतह ठंडी हो जाने के कारण मछली की आमद में भी कमी आ गई है। इसके चलते मछली की सप्लाई ग्राहकों के लिए कम पड़नी शुरू हो गई है। साथ लगते हिमाचल के पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण न्यूनतम तापमान रविवार को सात डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्शियस दर्ज किया गया। इसके अलावा गुरदासपुर में अधिकतम तापमान 13 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक आ चुका है। सोमवार को दिन भर धूप न निकलने के कारण कंपकपाती सर्दी व शीत लहर जारी रही।

पुराने सिविल अस्पताल के डा. अशोक कुमार ने कहा है कि लोग ठंड से बचाव रखें। कोल्ड ड्रिक और ज्यादा ठंडा पानी पीने के बजाय गुनगुने पानी का सेवन इस मौसम में बीमारियों से बचाए रख सकता है। घर से बाहर निकलते समय गर्म कपड़े जरूर पहनें। साथ ही कोरोना संक्रमण से बचे रहने के लिए मास्क का इस्तेमाल भी करें। बच्चों की देखभाल के लिए अभिभावक जरूर गंभीरता दिखाकर खट्टे मीठे आहार व फास्ट फूड बच्चों को न दें। इन दिनों सुबह-शाम की सैर करने से गुरेज करें। धूप में ही सैर करें या फिर घर के अंदर ही व्यायाम कर लें। सर्दियों में ठंड से बचने के लिए खान- पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। सर्दियों में उन चीजों का सेवन अधिक करना चाहिए, जिनके सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। 15

इन चीजों का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद

--ठंड से बचने के लिए डाक्टर अशोक कुमार ने बताया कि किन-किन चीजों को डाइट में शामिल करना चाहिए। विटामिन सी से युक्त चीजों का सेवन अधिक करना चाहिए। इससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।

-ठंड से बचने के लिए हल्दी वाली चाय का सेवन करें। रात को सोने से पहले हल्दी वाले दूध का सेवन भी काफी फायदेमंद होता है।

-चाय का सेवन भी काफी फायदेमंद होता है, लेकिन चाय सीमित मात्रा में ही लें।

-सर्दियों में रोजाना दालचीनी का सेवन कर आप कई तरह की बीमारियों से सुरक्षित रह सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.