Move to Jagran APP

एसडी कॉलेज में देवाश्री भट्टाचार्य ने किया कत्थक प्रस्तुत

पंडित मोहन लाल एसडी कॉलेज में कॉलेज के यूथ क्लब द्वारा व भारत अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक केंद्र नई दिल्ली व जिला हेरिटेज सोसायटी के सहयोग से डीसी विपुल उज्जवल के निर्देशों पर प्रिसिपल डॉ. नीरु शर्मा के नेतृत्व में कत्थक नाच का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Oct 2019 06:49 PM (IST)Updated: Fri, 18 Oct 2019 06:49 PM (IST)
एसडी कॉलेज में देवाश्री भट्टाचार्य ने किया कत्थक प्रस्तुत
एसडी कॉलेज में देवाश्री भट्टाचार्य ने किया कत्थक प्रस्तुत

संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : पंडित मोहन लाल एसडी कॉलेज में कॉलेज के यूथ क्लब द्वारा व भारत अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक केंद्र नई दिल्ली व जिला हेरिटेज सोसायटी के सहयोग से डीसी विपुल उज्जवल के निर्देशों पर प्रिसिपल डॉ. नीरु शर्मा के नेतृत्व में कत्थक नाच का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रसिद्ध नृत्यांगना देवाश्री भट्टाचार्य व उनके साथियों और डिस्ट्रिक्ट हेरिटेज सोसायटी से सचिव राज कुमार, दमनजीत सिंह और प्राचार्य ने मां सरस्वती के समक्ष श्रद्धा सुमन अर्पित करके किया गया। प्राचार्य ने नृत्यांगना का स्वागत फूलों का गुलदस्ता भेंट करके किया गया।

loksabha election banner

कत्थक नृत्य प्रस्तुत करते हुए देवाश्री भट्टाचार्य ने छात्राओं को कत्थक की अलग अलग मुद्राओं की जानकारी देने के लिए कहा कि कत्थक शब्द का अर्थ कथा को नृत्य के माध्यम से आगे बढ़ाना है। हेरिटेज सोसायटी के सचिव राज कुमार शर्मा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम आयोजित करवाने का हमारा मुख्य उद्देश्य युवा वर्ग में भारतीय संस्कृति एवं शास्त्रीय नृत्य की विभिन्न कलाओं से जागरूक करवाना है। प्रिसिपल डा. नीरु शर्मा ने नृत्या देवाश्री भट्टाचार्य व उनके सहयोगियों की कला की प्रशंसा क रते हुए कहा कि आज की भटकी युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति के साथ जोड़ना बहुत आवश्यक है। उन्होंने हेरिटेज सोसायटी के सचिव राज कुमार, दमनदीत सिंह और कलाकारों का धन्यवाद किया। इस मौके पर पुनीत सहगल, परमजीत कौर व अन्य उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.