बटाला में आयकर छापेमारी के रोष में आढ़तियों ने किया प्रदर्शन
केंद्र सरकार ने किसानों के संघर्ष में किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर योगदान देने वाले आढ़तियों समुदाय पर आयकर छापेमारी शुरू कर दी है जिससे आढ़ती समुदाय में नाराजगी है।
संवाद सहयोगी, बटाला : केंद्र सरकार ने किसानों के संघर्ष में किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर योगदान देने वाले आढ़तियों समुदाय पर आयकर छापेमारी शुरू कर दी है, जिससे आढ़ती समुदाय में नाराजगी है। फेडरेशन आफ आढ़तियों के राज्य प्रधान विजय कालड़ा, पटियाला दाना मंडी के प्रधान जसविदर राना व अन्य आढ़तियों पर आयकर की तरफ से की जा रही कार्रवाई के रोष उपरांत दाना मंडी बटाला में आढ़तियों एसोसिएशन के प्रधान मनबीर सिंह रंधावा और गुरविदर सिंह जोली की अगवाई में केंद्र सरकार विरुद्ध रोष प्रदर्शन किया। इस मौके पर प्रधान मनबीर सिंह रंधावा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा की गई कार्रवाई निदनीय है। जत्थेदार गुरविदर सिंह जोली ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा आयकर विभाग के माध्यम से की गई कार्रवाई से आढ़ती भयभीत नहीं होंगे। इस मौके पर अमरबीर सिंह बाजवा, कंवलजीत सिंह शाह, गुरबख्श सिंह संगतपुरा, रिपी बाजवा, दलजीत सिंह शाह, हरजिदर सिंह हरूवाल, परमजीत सिंह वराच, अवजीत सिंह गोराया, दलजीत सिंह डेरगवार, सुच्चा सिंह सुचेतगढ़, करनैल सिंह वडाला ग्रन्थियां,रमेश पप्पू,लखबीर सिंह बुट्टर, विरम सिंह वोहरा, विनोद कुमार शर्मा और डिपी कुमार उपस्थित थे। कृषि सुधार कानून वापस ले केंद्र सरकार : सुलतानी
दोरांगला : गुरदासपुर जिला किसान कमेटी ने किसान आंदोलन के जान गंवाने वाले किसानों को श्रद्धांजलि भेंट की। किसान नेता बख्शीश सिंह सुलतानी ने कहा कि किसान अपना हक लेकर ही लौटेंगे। चाहे परिणाम जो भी हो। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को किसानों की बात सुननी हो होगी। इस मौके पर महिदर सिंह, दलबीर सिंह, सुखविदर सिंह, करनैल सिंह आदि उपस्थित थे।