जिम के समान को लेकर हुई खूनी भिड़ंत में दोनों पक्षों के 24 लोगों पर केस
जिम के सामान को लेकर गांव सरवाली के दो पक्षो में हुई खूनी भिडंत मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर दोनों पक्षों के 24 लोगों के खिलाफ क्रास मामले दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जागरण संवाददाता, बटाला : जिम के सामान को लेकर गांव सरवाली के दो पक्षो में हुई खूनी भिडंत मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर दोनों पक्षों के 24 लोगों के खिलाफ क्रास मामले दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना किला लाल ¨सह के एएसआइ दलजीत ¨सह ने बताया कि गुरवंत ¨सह वासी सरवाली ने पुलिस को शिकायत दी है कि वह और उसका भाई मुखवंत ¨सह अपने घर के पास खड़े थे। इसी बीच गुर¨वदरप्रीत ¨सह ने बंदूक के साथ उसको मार देने की नीयत से उस पर पर गोली चला दी और एक सीधा हवाई फायर किया। एक गोली उसकी टांग में लगी। इसके बाद कर्णबीर ¨सह ने दातर से लैस हो कर 15 के करीब अज्ञात साथियों के साथ उस पर हमला कर उसे जख्मी कर दिया। पुलिस ने इस संबंध में पुलिस ने गु¨रदरप्रीत ¨सह, गुरमीत ¨सह, कर्णबीर ¨सह सभी वासी सरवाली और उनके 15 अज्ञात साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
वहीं दूसरे पक्ष से गुरमीत ¨सह वासी सरवाली ने भी पुलिस को शिकायत दी है कि वह और उसका बेटा बाइक खरीदने के लिए घर से निकले थे। इसी बीच रास्ते में गुरवंत ¨सह और मुखवंत ¨सह व सोखा ने अपने चार अज्ञात साथियों के साथ उस पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर जख्मी हो गया। पुलिस ने इस संबंध में गुरवंत ¨सह समेत सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोनों ही मामलों में कार्रवाई शुरू कर दी गई है।