Move to Jagran APP

कांग्रेस सरकार फूट डालो, राजनीति करो नीति पर : राणिके

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की लोक विरोधी नीतियों के खिलाफ सात जुलाई को रोष प्रदर्शन किया जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Jul 2020 09:51 PM (IST)Updated: Mon, 06 Jul 2020 06:05 AM (IST)
कांग्रेस सरकार फूट डालो, राजनीति करो नीति पर : राणिके
कांग्रेस सरकार फूट डालो, राजनीति करो नीति पर : राणिके

संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की लोक विरोधी नीतियों के खिलाफ सात जुलाई को रोष प्रदर्शन किया जाएगा। इसे लेकर अकाली-भाजपा वर्करों को लामबंद करने के लिए रविवार को अकाली व भाजपा नेताओं व वर्करों की बैठक शिअद के जिला प्रधान गुरबचन सिंह बब्बेहाली के नेतृत्व में हुई। इसमें पूर्व मंत्री गुलजार सिंह रणीके विशेष तौर पर शामिल हुए।

loksabha election banner

राणिके ने कहा कि चुनावों के समय कांग्रेस सरकार ने अपने मेनीफेस्टो में किसानों, व्यापारियों व अन्य वर्गो के साथ कई झूठे वादे करके सत्ता पर काबिज हुई थी। उन्होंने कहा कि बादल सरकार के समय गरीब वर्ग के नीले राशन कार्ड बनाए गए थे, लेकिन कांग्रेस के सत्ता में आते ही गरीबों के नीले राशन काट दिए। कांग्रेस सरकार फूट डालो, राजनीति करो की नीति पर चल रही है। उन्होंने बताया कि सात जुलाई को शिअद के पंजाब प्रधान सुखबीर सिंह बादल के नेतृत्व में पूरे पंजाब में रोष प्रदर्शन किए जाएंगे। प्रदर्शन एक घंटे यानी दस बजे से लेकर 11 बजे तक होगा। बब्बेहाली ने कहा कि कांग्रेस सरकार हर फ्रंट पर फेल साबित हुई है। इस मौके पर विधायक लखबीर सिंह लोधीनंगल, रविकरण सिंह काहलों, राजनबीर सिंह घुमाण, इंद्रजीत सिंह रंधावा, दलजीत सिंह मंड, सुखबीर सिंह वाहला, बलबीर सिंह बिट्टू, गुरइकबाल सिंह माहल, लखविदर सिंह, परमिदर सिंह गिल जिला प्रधान भाजपा, कुलवंत सिंह चीमा, अमरजोत सिंह बब्बेहाली, बाल किशन मित्तल, विकास गुप्ता, विनोद कुमार एडवोकेट, सतीश कुमार पूर्व चेयरमैन, महिदर ंसिह पूर्व चेयरमैन, अशोक कुमार पूर्व चेयरमैन, यूथ प्रधान गुरजीत सिंह आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.