वडाला बांगर चर्च में धार्मिक समागम करवाया
गांव वडाला बांगर स्थित सुख भंडार चर्च में 13 फरवरी से रोजों के संबंध में बिशप रियाज मसीह तेजा के नेतृत्व में मसीह धार्मिक समागम करवाया गया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 01 Mar 2021 04:15 PM (IST)Updated: Mon, 01 Mar 2021 04:15 PM (IST)
संवाद सहयोगी, काहनूवान : गांव वडाला बांगर स्थित सुख भंडार चर्च में 13 फरवरी से रोजों के संबंध में बिशप रियाज मसीह तेजा के नेतृत्व में मसीह धार्मिक समागम करवाया गया। समागम में मसीह कलीशिया द्वारा बड़े स्तर पर शिरकत की गई। समागम की शुरुआत प्रार्थना से की गई। इसके उपरांत पास्टर अलीसा मसीह तेजा, पास्टर बीबी गुरमेज तेजा, बूटा मसीह, छोमस मसीह, प्रकाश मसीह आदि भजन मंडलियों द्वारा रोजों के संबंध में मसीह भजनों का गायन किया। इस मौके पर पास्टर रितिका, पास्टर बीबी निर्मल, स्टीफन मसीह, ओसम मसीह कलेर, परमजीत मसीह, बिमला, भोली, रानी, मंगा आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें