दिव्यांगों के सर्टिफिकेट बनाने के निर्देश
वीरवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ सिविल सर्जन डॉ. किशन चंद ने अपने कार्यालय में बैठक की।
By JagranEdited By: Published: Thu, 05 Dec 2019 05:47 PM (IST)Updated: Thu, 05 Dec 2019 05:47 PM (IST)
संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : वीरवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ सिविल सर्जन डॉ. किशन चंद ने अपने कार्यालय में बैठक की। इसमें सिविल सर्जन ने कहा कि सेकेंडरी स्कूल में पढ़ते दिव्यांग बच्चों के सर्टिफिकेट नहीं बने हैं उनके दिव्यांग सर्टिफिकेट बनाने के लिए लिस्ट तैयार की जाए। सहायक सिविल सर्जन डॉ. भारत भूषण ने कहा कि गांवों में जाकर आशा वर्कर हैंडीकेपड की लिस्ट तैयार करेंगी और जिनके सर्टिफिकेट बने हुए हैं उनके सर्टिफिकेट डिजिटल करवाएंगी। इस मौके पर रजिदर सिंह, सुरेश सैनी, अमरीक सिंह, साधना सोहल आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें