बच्चों ने चाचा नेहरू के जीवन पर डाला प्रकाश
माता गुजरी पब्लिक स्कूल अमीपुर में बाल दिवस मनाया गया।
By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Nov 2019 06:18 PM (IST)Updated: Thu, 14 Nov 2019 06:18 PM (IST)
संवाद सहयोगी, कलानौर : माता गुजरी पब्लिक स्कूल अमीपुर में बाल दिवस मनाया गया। इसमें आठवीं कक्षा के विद्यार्थी सिमरनजीत सिंह ने कविशरी पेश की। दसवीं कक्षा के विद्यार्थी जसप्रीत सिंह ने पंजाबी गाना पेश किया। नौवीं कक्षा का विद्यार्थी जसकर्ण सिंह ने भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जीवन पर रोशनी डाली। उसने बताया कि पंडित जवाहर लाल नेहरू बच्चों के साथ बहुत प्रेम करते थे। स्कूल के डायरेक्टर दलजीत सिंह व प्रिसिपल हरप्रीत कौर ने बच्चों को बधाई दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें