घर से नकदी चुराने वाले पर केस
थाना भैणी मियां खां की पुलिस ने घर में नकदी चुराने वाले अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Sep 2020 10:31 PM (IST)Updated: Mon, 21 Sep 2020 05:09 AM (IST)
संवाद सहयोगी, काहनूवान : थाना भैणी मियां खां की पुलिस ने घर में नकदी चुराने वाले अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। करनैल सिंह पुत्र ईशर सिंह निवासी फेरोचेची ने बताया कि वह अपनी स्कूटरी पर सवार होकर हरचोवाल स्थित गुरुद्वारा साहिब राजाराम माथा टेकने के लिए गया हुआ था। जब वह वापिस आया तो देखा कि घर की आंगन वाली खिड़की का शीशा टूटा हुआ था और जाली फटी हुई थी। जब घर के भीतर जाकर देखा तो दीवार पर लटकाई हुई कमीज में से 17 हजार 500 रुपए गायब थे। एएसआई जगदीश सिंह ने कहा कि पीड़ित के ब्यानों के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें