डीसी के आदेशों का उल्लंघन करने पर 11 पर केस
जिला पुलिस ने डीसी के आदेशों का उल्लंघन करने के तहत 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : जिला पुलिस ने डीसी के आदेशों का उल्लंघन करने के तहत 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना दोरांगला के एएसआइ रमेश लाल ने बताया कि रात के समय लगे कर्फ्यू के दौरान आदेशों का उल्लंघन करने पर शक्ति कुमार निवासी गांव गंजी को काबू करके मामला दर्ज किया।
इसी तरह थाना तिब्बड़ की पुलिस ने दस बजे तक अहाता खोलने के आरोप में पीटर मसीह निवासी बब्बरी को काबू करके मामला दर्ज किया है। थाना पुरानाशाला की पुलिस ने रात के समय बिना मास्क लगाए घूमने पर प्रदीप सिंह निवासी झबकरा को काबू करके मामला दर्ज किया है। इसी थाने की पुलिस ने रात के समय बिना मास्क लगाए घूमने पर अश्वनी कुमार निवासी भुल्लेचक्क के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना कलानौर की पुलिस ने आठ बजे के बाद किराने की दुकान खोलने पर बलबीर चंद निवासी मल्लमूयां को काबू करके मामला दर्ज किया है। थाना धारीवाल की पुलिस ने गैर जरुरी मूवमेंट करके आदेशों का उल्लंघन करने पर सागर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना बहरामपुर की पुलिस ने बिना मास्क व बिना शारीरिक दूरी बनाए रात के समय घूमने पर सुरेश कुमार व सिकंदर निवासी दीनानगर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना सदर की पुलिस ने बिना मास्क पहनने घूमने पर अभिषेक निवासी गुणियां व निरवैर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उधर थाना घुम्मणकलां की पुलिस ने रात के समय बिना अनुमति के बाहर निकल कर घूमने पर तरलोक मसीह निवासी हरचोवाल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल सभी आरोपितों को जमानत पर रिहा कर दिया गया है।