रक्तदान कैंप लगाया
भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बटाला के प्रधान पारस बाम्बा की अध्यक्षता में पीएम मोदी के जन्मदिन को लेकर खजूरी गेट कम्युनिटी हॉल में खूनदान कैंप लगाया गया।
संवाद सहयोगी, बटाला : भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बटाला के प्रधान पारस बाम्बा की अध्यक्षता में पीएम मोदी के जन्मदिन को लेकर खजूरी गेट कम्युनिटी हॉल में खूनदान कैंप लगाया गया। यह कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, जिला प्रधान राकेश भटिया और प्रदेश अध्यक्ष युवामोर्चा बानू प्रताप के दिशा निर्देशानुसार किया गया। इसमें प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भूषण बजाज, जिला महामंत्री हीरा वालिया, जिला उपाध्यक्ष शक्ति शर्मा, जिला उपाध्यक्ष भारत भूषण लूथरा ने शिरकत की। जिला महामंत्री हीरा वालिया ने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देश में बहुत सारे ऐसे काम किए हैं कि जिससे भारत का सर पूरे विश्व में ऊंचा हुआ है। भारी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। इस मौके पर शहरी मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा सोनू प्लाजा, अमन खीवा, जोगिदर बबर, विनय सलगोत्रा, विनोद शर्मा, पहुल वर्मा, पुनीत शर्मा,बावा व अन्य उपस्थित थे।