Move to Jagran APP

अरुणा चौधरी के घर के सामने भाजपाइयों की भूख हड़ताल शुरू

शुक्रवार को भाजपा नेताओं और पदाधिकारियों ने मंत्री अरुणा चौधरी के घर के बाहर भूख हड़ताल शुरू की।

By JagranEdited By: Published: Fri, 11 Sep 2020 06:25 PM (IST)Updated: Fri, 11 Sep 2020 06:25 PM (IST)
अरुणा चौधरी के घर के सामने भाजपाइयों की भूख हड़ताल शुरू
अरुणा चौधरी के घर के सामने भाजपाइयों की भूख हड़ताल शुरू

संवाद सहयोगी, दीनानगर : शुक्रवार को भाजपा नेताओं और पदाधिकारियों ने मंत्री अरुणा चौधरी के घर के बाहर भूख हड़ताल शुरू की। इस दौरान मंत्री व पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा नेताओं ने पीटीयू कैंपस दोदवां को बंद करवा कर आइटीआइ खोलने का विरोध किया।

loksabha election banner

भाजपा कार्यकर्ता जिला प्रधान परमिदर सिंह गिल के निर्देशानुसार और महामंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में भूख हड़ताल पर बैठे। इसमें प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जोगिदर सिंह छीना विशेष रूप से उपस्थित हुए। छीना ने कहा कि कैबिनेट मंत्री अरुणा चौधरी ने पीटीयू कैंपस दोदवां को बंद करवा कर इसे आइटीआइ में तब्दील करवा दिया। यह गरीब व अनुसूचित जाति के बच्चों के साथ सरासर धोखा है। बॉर्डर एरिया के गरीब परिवार के बच्चे यहां पर अपनी शिक्षा मुफ्त में ग्रहण करते थे। मंत्री ने गरीब बच्चों से उनकी शिक्षा छीन ली है। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते पीटीयू कैंपस दोदवां को दोबारा नहीं खोला गया तो भाजपा बड़े स्तर पर अरुणा चौधरी व पंजाब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेगी। सुबह दस बजे से लेकर शाम चार बजे तक भूख हड़ताल की गई। जब तक यह कैंपस नहीं खुलेगा तब तक यह भूख हड़ताल चलेगी। इस मौके पर जिला उपप्रधान राजेश शर्मा, जिला उपप्रधान जसविदर सिंह बबलू, निर्मल सिंह, प्रवेश कुमार, अमरीक सिंह, संजीव शर्मा, पवन कुमार, मनोज कुमार, जोवन लाल शर्मा, भीष्म सिंह आदि अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.