Move to Jagran APP

बिना नक्शा पास किए वार्डो की संख्या कैसे बढ़ा दी : महाजन

जिला भाजपा नेता विनय महाजन ने वार्डबंदी को लेकर एतराज जताया है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Sep 2020 09:31 PM (IST)Updated: Sat, 19 Sep 2020 09:31 PM (IST)
बिना नक्शा पास किए वार्डो की संख्या कैसे बढ़ा दी : महाजन
बिना नक्शा पास किए वार्डो की संख्या कैसे बढ़ा दी : महाजन

जागरण संवाददाता.बटाला : जिला भाजपा नेता विनय महाजन ने वार्डबंदी को लेकर एतराज जताया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार तथा प्रशासन ने बिना नक्शा पास कराए ही वार्डों की संख्या को बढ़ा दिया गया। उन्होंने सवाल करते कहा कि किस आधार पर वार्डबंदी की लिस्ट को फाइनल कर दिया। नियम के मुताबिक सत्तारुढ़ सभी पार्टियों के एक-एक सदस्य शामिल कर उनसे वार्डबंदी को लेकर एतराज मांगती है, लेकिन यहां ऐसा नहीं किया गया। चंडीगढ़ जाकर कांग्रेस के नमाइंदों ने सरकारी अधिकारियों से मिलकर वार्डबंदी की लिस्ट को फाइनल कर दिया गया।

prime article banner

दरअसल, अब 35 वार्ड को बढ़ाकर 50 कर दिया गया है और हैरानीजनक है कि नजदीकी गांव के एरिया को उसमें शामिल नहीं किया गया। आरोप है कि इसमें सरकार की बड़ी चाल है, लेकिन वह अपने मंसूबों मे कदापि सफल नही हो सकती है। बटाला की जनता जान चुकी है कि कांग्रेस उनके साथ धोखा कर रही है। भाजपा कभी कांग्रेस की धक्केशाही को बर्दाश्त नहीं करेगी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के खिलाफ पर्चा दर्ज करने पर कांग्रेस सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस बदले की राजनीति के कारण इस प्रकार के कदम उठा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.