Move to Jagran APP

रामभक्तों ने भंगड़ा डाला, लड्डू बांटे और जय श्रीराम का किया जयघोष

संवाद सहयोगीगुरदासपुर भारतीय जनता पार्टी गुरदासपुर अध्यक्ष परमिदर सिंह गिल के दिशानिर्देशों के तहत और उनके सहयोग से भाजपा मण्डल गुरदासपुर द्वारा श्रीराम मंदिर निर्माण शुरू होने की खुशी में मंडल अध्यक्ष अतुल महाजन की अध्यक्षता में पूरे शहर में लड्डू बांटे गए।

By JagranEdited By: Published: Wed, 05 Aug 2020 06:18 PM (IST)Updated: Wed, 05 Aug 2020 06:18 PM (IST)
रामभक्तों ने भंगड़ा डाला, लड्डू बांटे और जय श्रीराम का किया जयघोष
रामभक्तों ने भंगड़ा डाला, लड्डू बांटे और जय श्रीराम का किया जयघोष

संवाद सहयोगी,गुरदासपुर

loksabha election banner

भारतीय जनता पार्टी गुरदासपुर अध्यक्ष परमिदर सिंह गिल के दिशानिर्देशों के तहत और उनके सहयोग से भाजपा मण्डल गुरदासपुर द्वारा श्रीराम मंदिर निर्माण शुरू होने की खुशी में मंडल अध्यक्ष अतुल महाजन की अध्यक्षता में पूरे शहर में लड्डू बांटे गए। भाजपा जिलाध्यक्ष परमिदर सिंह गिल विशेष तौर पर पहुंचे।

भाजपा गुरदासपुर के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य,जिला कार्यकारिणी सदस्य और भाजपा गुरदासपुर के सभी नेता और वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने शहर के अलग-अलग स्थानों पर मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जाकर लड्डू बांटने का अभियान शुरू करवाया।

उल्लेखनीय है कि भाजपा द्वारा इस ऐतिहासिक दिन के लिए बड़ी संख्या में लड्डू तैयार करवाए गए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जैसे ही श्रीराम मंदिर के लिए भूमिपूजन किया गया,आम जनता सहित भाजपा कार्यकर्ताओं में भी खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर की अलग-अलग जगहों पर भंगड़ा डालकर,लड्डू बांट कर और जय श्रीराम के नारों का जयघोष करके अपनी खुशी का इजहार किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह हमारे देश के लिए ऐतिहासिक और गौरवशाली क्षण हैं। हम खुशकिस्मत हैं कि हमें इन ऐतिहासिक पलों के गवाह बनने का मौका मिला।

भाजपा जिलाध्यक्ष परमिदर सिंह गिल ने जिला गुरदासपुर निवासियों को श्रीराम मंदिर निर्माण शुरू होने की बधाई दी। ध्यान देने योग्य है कि भाजपा द्वारा सोशल डिस्टैंसिग का ध्यान रखते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं को अलग-अलग टीमों में बांट दिया गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.